
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बार कोड चार्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने हापुड़ पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को बसे परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने बार कोड स्कैनर चोर्ट जारी किया है जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेन्ड आदि पर चस्पा किए गए है।
यातायात पुलिस ने आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बार कोड स्कैनर चार्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बारकोड स्कैनर चार्ट चस्पा किया है। चार्ट की मदद से अभ्यराथियों के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में राहत मिलेगी। परीक्षा केंद्रों के साथ साथ चौराहों पर तिराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 8 जून से 10 जून तक दो पाली में होगी। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो बार कोड स्कैनर चार्ट जारी किया गया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















