
👁 35 views Views
युवक के साथ मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर छानबीन कर रही है।
हापुड़ में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तीन सेकंड की इस वीडियो में कुछ दबंग एक युवक पर हमला कर रहे हैं। उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























