
नील गाय से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के रहने वाले 26 वर्षीय प्रदीप बाइक से हिरणपुरा से घर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। जबरदस्त भिड़ंत में वह गंभीर से घायल हो गए जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
प्रदीप ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह बाइक से हिरणपुरा से घर के लिए जा रहे थे कि गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। इसके बाद नीलगाय से बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























