
बहादुरगढ़: दोस्त से मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के चितौड़ा में कपिल कुमार पर हमला कर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और मामले में लिप्त एक आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कपिल कुमार पुत्र कंछीद चौहान निवासी ग्राम चितौड़ा थाना बहादुरगढ़ शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे गैस प्लांट से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था कि रास्ते में नौशाद पुत्र अकबर और शाहरुख पुत्र शाहिद निवासीगण पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ उसे रास्ते में मिले। तीनों पहले से ही दोस्त हैं। तीनों दावत करने के लिए एक बाग में पहुंचे जहां किसी बात को लेकर दोस्तों में धक्का मुक्की हुई जिससे कपिल खेतों में लगे तारों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि कपिल के साथ मारपीट भी की गई। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा पंजीकृत किया और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















