
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक के साथ दोस्तों ने धक्का मुक्की की जिससे युवक खेतों में लगे कटीले तारों में गिरकर घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ के थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि कपिल कुमार पुत्र कंछीद चौहान निवासी ग्राम चितौड़ा थाना बहादुरगढ़ शनिवार की दोपहर गैस प्लांट से ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नौशाद पुत्र अकबर व शाहरुख पुत्र शाहिद निवासीगण पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ उसे रास्ते में मिले। तीनों पहले से ही दोस्त हैं। तीनों दावत करने के लिए बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित बाग में पहुंचे। दावत के दौरान विवाद हो गया। ऐसे में कपिल के दोस्तों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। धक्का मुक्की के दौरान वह खेतों में लगे कटीले तारों पर गिरकर घायल हो गया। तभी नौशाद ने उसके साथ मारपीट की जिससे कपिल को चोट आई है। कपिल का उपचार चल रहा है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























