
हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर में पांच नलकूपों से चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने गांव मलकपुर के जंगल में स्थित पांच किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
गांव मलकपुर निवासी किसान लक्ष्मण पंडित, नत्थू सैनी, अशोक पंडित, देवेंद्र सिंह और गांव मुरादपुर निवासी किसान लहरी सिंह के गांव मलकपुर के जंगल में नलकूप हैं। शुक्रवार की देर रात सभी किसान खेतों पर काम कर घर चले गए थे जिसके बाद चोर आ धमके जो नलकूप से केबल, स्टार्टर अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह किसान जब खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























