
पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से, परीक्षा केंद्र पर कड़े इंतजाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। यह परीक्षा 8, 9 व 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह परीक्षा जनपद के 9 परीक्षा केदों पर संपन्न होगी जिसमें 4032 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज, एकेपी इंटर कॉलेज, ताराचंद इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसबी इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तथा पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक तथा दित्तीय पाली में दोपहर बाद 3:00 से 5:00 तक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्य सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ परीक्षा केद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया और सीसीटीवी से निगरानी के इंतजाम को देखा।
जनपद हापुड़ की शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थाओं को एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्णतया, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमिता या संदिग्ध गतिविधि पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्णतया प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























