
घटतौली के आरोप में गांव ककराना में राशन डीलर पर गिर सकती है गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में स्थित एक राशन डीलर के खिलाफ घटतोली की शिकायत के बाद हुई जांच के पश्चात जल्द ही राशन डीलर पर कार्रवाई हो सकती है। मामला कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जल्द ही घटतौली के आरोप में हुई जांच के बाद राशन डीलर पर मुकदमा भी पंजीकृत हो सकता है।
शासन के निर्देश है कि पात्रों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए और नियमों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में कुछ लोगों ने धौलाना क्षेत्र के ककराना में घटतौली का आरोप लगाते हुए राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग की थी। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























