
बाबूगढ़: राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने जमकर हंगामा किया और मामले में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर उनका राशन डकार रहा है जिससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। महिलाएं भी सड़क पर उतर आई और राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जिन्होंने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आपको बता दें कि हापुड़ का पक्का बाग राशन के चावल और गेहूं को खपाने का सबसे बड़ा अड्डा बना है। इस धंधे में आधा दर्जन धंधेबाज शामिल हैं।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























