
पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रो का डीएम ने किया निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून तक होगी।जनपद में 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।
जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को परीक्षा केंद्र श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुआ , एसएसवी इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर तैनात कर्मियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिन कर्मियों की ड्यूटी सेंटर पर लगाई है उनके अभिलेख की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रो पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थी के सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जनपद में 4032 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा केन्द्र पर कडे सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























