
गढ़: भाकियू टिकैत बृजघाट नगर कमेटी का विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बृजघाट नगर कमेटी का विस्तार शुक्रवार को किया गया। जिला अध्यक्ष जीते चौहान एवम् नगर अध्यक्ष गौरव मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर कमेटी में कई युवा और अनुभवी किसानों को शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता नन्द किशोर शर्मा ने की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनका त्वरित समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि विस्तारित कमेटी अब बृजघाट क्षेत्र के हर किसान तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के नियमों और किसान हितों की रक्षा की शपथ ली। बैठक में क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- क्या कहा जिला अध्यक्ष ने: जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा”किसान एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कमेटी विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।”
- मुख्य बिंदु: फसल का उचित दाम, खाद-बीज की उपलब्धता और सिंचाई की समस्या।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























