
हापुड़: सीएचसी में मां-बेटी ने प्रशिक्षुओं को चप्पल से पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने और उपचार कराने पहुंची मां-बेटियों का अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मां-बेटी ने प्रशिक्षु चिकित्सकों की चप्पलों से धुनाई कर दी। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दो घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां महिला का प्रशिक्षु चिकित्सकों से विवाद हो गया। उसके बाद मां बेटियों ने चप्पल से दो प्रशिक्षुओं की धुनाई कर दी। देखते ही देखते अस्पताल में माहौल गर्म हो गया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























