
सिंभावली: नहर में नवजात शिशु का दो दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर रेगुलेटर के पास नहर में गुरुवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनूपशहर शाखा की नहर में रेगुलेटर के पास एक नवजात शिशु का शव मिला जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसका पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























