
टी0बी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करेंगे एनसीसी कैडेट
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): भारत सरकार द्वारा संचालित टी0बी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एस0एस0वी 0 इण्टर कॉलेज, हापुड़ के सभागार में एन0सी0सी कैडेट्स के लिए टी0बी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा एन0सी0सी कैडेट्स को टी0बी रोग के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि टी0बी एक उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच एवं नियमित उपचार से इस रोग को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने एन0सी0सी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के लोगों को टी0बी की बीमारी के प्रति जागरूक करें तथा संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें। कैडेट्स ने टी0बी0 मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कमान अधिकारी राजेश बाहरे रिसालदार मेजर संजय धामा, लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल बिसला, जिला पी0पी0एम 0कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी एवं उपचार पर्यवेक्षक दीपक कुमार उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि एन0सी0सी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से जनपद को टी0बी मुक्त बनाने के अभियान को नई गति मिलेगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























