
गढ़: चोरी के आभूषण खरीदने के प्रकरण में सूरजपुर पुलिस ने सर्राफ को उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गढ़ नगर में गौतमबुद्धनगर से आई सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की जिसके बाद सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गढ़मुक्तेश्वर में पंचायती मंदिर के पास एक सर्राफ की दुकान है। बुधवार की देर शाम अचानक कई गाड़ियों में नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सर्राफ की दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है की चोरी से जुड़े एक प्रकरण की जांच के लिए टीम यहां पहुंची और सर्राफ से कड़ी पूछताछ की। टीम सर्राफ को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि सर्राफ पर पहले भी चोरी का माल खरीदने का आरोप है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























