
डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को जनता_दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।
यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें। सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























