
बृजघाट पर प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प
हापुड सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर वन विभाग हापुड के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विधायक हरेंद्र तेवतिया ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
विधायक ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का आधार है। सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और धरती को हरित एवं समृद्ध बनाने में योगदान दें।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर वन विभाग के अफसर व भाजपाई उपस्थित थे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























