
पक्का बाग में पंसारी करा रहा है अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में एक पंसारी का बेटा व्यवसायिक भवन का अवैध निर्माण करा रहा है जिसका प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है।
बताते हैं कि करीब तीन सौ वर्ग मीटर में बनाए जा रहे भूतल पर एक बड़ा गोदाम बन रहा है जिसका छज्जा भी चार-पांच फुट आगे निकल कर प्रथम तल का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण में कोई सेट बैक नहीं छोड़ा गया है।
बताते हैं कि प्राधिकरण के सुपरवाइजर व जूनियर इंजीनियर ने प्रति लेटर की दर से एक लाख रुपए की रिश्वत तय की है जिसकी पेशगी जा चुकी है। यह भवन कई मंजिला होगा।
पक्का बाग में आजकल यातायात समस्या रहती है मानव के विपरीत बनने वाले भवन में जब व्यवसायिक गतिविधि शुरू होगी तो यह निश्चित है कि यातायात में व्यवधान बढ़ जाएगा। भवन निर्माण में काले धन को खपाया जा रहा है।
#HPDA
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























