
पिलखुवा: 14 साल के किशोर ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोर ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बच्ची का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके बाद नियम के अनुसार प्रक्रिया अपनाई गई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। नामजद बाल अपचारी को अभिभावकों की उपस्थिति में मा0 न्यायालय किशोर बोर्ड के समक्ष काउसलिंग हेतु पेश किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























