
बेहोश बालक की जान बचाकर सिंभावली पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बेहोश बालक की जान बचाने में सिंभावली पुलिस की मानवता और संवेदनशीलता की उत्कृष्ट की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे अचेत अवस्था में एक 8 वर्षीय बालक को पड़े देखा इसके बाद स्थानीय लोगों डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बेहोश बालक को सुरक्षित अपनी गोद में उठाया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार देखा गया है।
पुलिस के इस मानवीय कार्य व तत्परता और संवेदनशीलता को देखते हुए मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। पुलिस के इस सराहनीय काम से आम नागरिकों के बीच विश्वास और सम्मान को और अधिक मजबूती मिली है क्षेत्रवासियों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कार्य बताया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























