
हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल का लखनऊ तबादला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ वन प्रभाग की हापुड़ रेंज में तैनात फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद कांडपाल का शासन ने लखनऊ तबादला कर दिया। मुकेश चंद्र कांडपाल को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ में क्षेत्रीय वन अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल को नवीन तैनाती स्थल पर 7 जून तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने अपने कार्यकाल में जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इसके पश्चात गांव कनिया में मिले तेंदुए को भी पकड़ने में अफसर मुकेश का विशेष नेतृत्व रहा। फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए हाफिजपुर में एक विशाल नर्सरी को सींचा है जहां पर तालाब का निर्माण भी कराया गया है। पर्यावरण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर स्कूली छात्रों को भी वह नर्सरी का भ्रमण कराते रहते हैं। स्कूलों में अभियान चलाकर पौधों की बारात भी निकालते हैं। उनका कहना है कि यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























