
माधापुर में चोरों का तांडव, एक रात में 8 ट्यूबवेलों को बनाया निशाना
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक साथ 8 किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बना लिया। चोर ट्यूबवेलों से कीमती केबल तथा अन्य कृषि उपकरण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भय और रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, रात के समय जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तभी चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से खेतों में स्थित ट्यूबवेलों पर धावा बोल दिया। चोरों ने एक-एक कर कई ट्यूबवेलों के ताले तोड़े और वहां रखा कीमती सामान समेटकर ले गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























