
👁 47 views Views
हापुड़ जनपद में आठ स्थानों पर होगी सड़क मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड़ जनपद के चारों विकास खंड हापुड़, धौलाना, सिंभावली व गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग तथा ग्रामीण मार्गो पर पैच मरम्मत एवं विधिक कार्य हेतु एक करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 6 माह में पूरा होना है।
पैच वर्क में अन्य कार्य संपन्न करने का जिम्मा सरकार ने लोक निर्माण विभाग को सौपा है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























