
👁 12 views Views
गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर 88 हजार निकाले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर निवासी किसान के गुम हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 88000 रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी मुकेश चंद्र ने बताया कि उनका मोबाइल फोन करीब एक महीने पहले गुम हो गया था। पीड़ित का कहना है कि उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति को मिल गया जिसने मोबाइल फोन का लॉक खोलकर उसमें चल रहे यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 88 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























