
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि हापुड़ रेक पॉइंट पर 1715 मी. टन. इफको यूरिया प्राप्त हुआ। इस यूरिया आपूर्ति को मिला कर अब जनपद में 8049 मी. टन. ( लगभग एक लाख अठत्तर हजार आठ सौ छाछठ बैग्स ) यूरिया की उपलब्धता है।
विगत वर्ष 2025 जून माह में 5361 मी. टन यूरिया की खपत हुई थी। इस वर्ष 2026 जून के लिए विभाग से 6174 मी. टन यूरिया वितरण का लक्ष्य प्राप्त है। इसको देखते हुए जनपद में पर्याप्त यूरिया की उयलब्धता है। इसी प्रकार माह जून 2025 में जनपद में 874 मी. टन डी. ए. पी. की खपत हुई थी। माह जुलाई 2025 में 767 मी. टन. और माह अगस्त 2025 में 1114 मी. टन डी. ए. पी. की खपत हुई थी।
बुधवार को जनपद में 2999 मी. टन डी. ए. पी. की उपलब्धता है, जो कि अगले तीन माह के लिए पर्याप्त है। 26 मई 2026 को भी कृभको की 1140 मी. टन यूरिया जनपद को प्राप्त हुई थी। कृषि मंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर निरंतर खाद उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है।
जनपद स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन खाद उपलब्धता की समीक्षा की जाती है। जनपद की आवश्यकता के अनुसार लखनऊ से खाद की मांग की जाती है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद की आवश्यकता अनुरूप लगातार खाद भेजी जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम खाद वितरण एवं बिक्री पर नजर रखी जा रही है। इस विषय में सरकार के स्पष्ट निर्देश में खाद बिक्री में ओवर रेटिंग, कालाबाजारी और टैगिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























