
लोहे से भरे ट्रक का सुराग ना लगने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोहे से भरे ट्रक का सुराग न लगने पर जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ट्रक को बरामद कर लिया जाएगा।
गाजियाबाद के बिहारीपुरा के हरीराम ने बताया कि 23 मई को उन्होंने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक ट्रक बुक किया था। वाहन को पिलखुवा स्थित श्री बालाजी स्टील से लगभग 120 कुंतल 195 किलोग्राम लोहे का माल लेकर आगरा जाना था। माल की कीमत 6.61 लाख बताई गई है। पीड़ित ने बताया कि माल लोड होने के बाद ट्रक रवाना हो गया लेकिन निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा। उसने ट्रक चालक, वाहन मालिक और बुकिंग करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सभी के फोन बंद आ रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























