
गढ़: आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित वंशिका आइसक्रीम फैक्ट्री में एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन गढ़ तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गढ़ में स्थित आसरा आवास विकास कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ कुणाल पुत्र बब्लू की बुधवार को आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गढ़ में जमकर हंगामा किया जिनका गोलू इकलौता सहारा था।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























