
“विश्व साइकिल दिवस पर एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में साइकिल यात्रा का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, हापुड़ (मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स , गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल सतपाल तोमर, गौरव पुंडीर, विशाल मित्तल (प्रांत अध्यक्ष, मेरठ), मनप्रीत खेड़ा (जिला मंत्री क्रीड़ा भारती), सुभाष सैनी (जिला सह मंत्री ) एवं सौरभ तोमर ( युवा भारत हापुड़, खेल मंत्रालय भारत सरकार ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा फिट रहने के लिए प्रेरित करना था।
साइकिल यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से बालाजी मंदिर तक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए निर्धारित मार्ग पर साइकिल यात्रा पूरी की। विद्यार्थियों ने “स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं” तथा “साइकिल अपनाएं, प्रदूषण हटाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “साइकिल चलाना स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत लाभदायक है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित यह साइकिल यात्रा विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























