
दोमी पुल के पास जल भराव से सड़क टूटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दौमी पुल के पास गंदे पानी का भराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क भी जगह-जगह से टूट गई है वाहन इस मार्ग से हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं जिनमें हर वक्त पलटने का खतरा बना रहता है।
बता दे की दौमी पुल के आसपास की कॉलोनी का गंदा पानी किसी नाले में गिरने के स्थान पर सीधा सड़क पर आ गिरा है साथी ही कॉलोनी के बाहर नाला चौक होने से पानी नाले में ना जाकर सड़क पर आ रहा है नागरिकों की मांग है कि नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया जाए और कॉलोनी का गंदा पानी नालों में डाला जाए।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























