
हापुड़ जिला प्रशासन महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर हापुड जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं आसपास के क्षेत्रों का जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि मंदिरों तक जाने वाले मार्गों को शीघ्र ठीक कराकर सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए।मंदिर मार्गों पर लटके अथवा ढीले विद्युत तारों को तत्काल सही कराया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।क्षतिग्रस्त या झुके हुए विद्युत पोलों को दुरुस्त कराकर सुरक्षित किया जाए।प्रमुख मार्गों एवं शिवालयों के आसपास स्पष्ट एवं पर्याप्त दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो।
शिवालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























