
👁 13 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रामपुर रोड पर मंगलवार को डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े-कबाड़ में आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि मंगलवार को दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली कि हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े-कबाड़े में आग लगी है। फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से पंपिंग करके आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में जहरीली हवा चारों ओर फैल गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























