
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): देसी घी से मिलते-जुलते पैकिंग पर माइल्ड फैट बेचने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी की फटकार के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में 15 लाख रुपए का माल सीज कर दिया और उन्होंने नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए।
बता दें कि रविवार की रात देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका था जिसमें मिलावटी घी की आशंका जताते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि डिब्बे पर बड़े-बड़े अक्षरों में “तड़का देसी स्वाद का” लिखा हुआ था और गाय का फोटो लगा था। बताया जा रहा है कि पहले तो अधिकारियों ने खानापूर्ति की लेकिन जिलाधिकारी की फटकार के बाद सोमवार को अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए एक नमूना वेजिटेबल फैट न्यू आनंद ब्रांड का लेते हुए 810 पैकेट सीज कर दिए। एक नमूना खुला वेजिटेबल फैट का लेते हुए 225 किलोग्राम सीज कर दिया। इसके साथ ही 1800 पैकिंग सामान न्यू आनंद ब्रांड का अलग से सीज करते हुए पैकिंग में सुधार किए जाने तक कारोबार बंद करवा दिया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























