
लापरवाही के कारण मार्ग बना कूड़ा कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में जगह-जगह पड़ी गंदगी से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनका कहना है कि यहां अक्सर कूड़े का अम्बार लगा रहता है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है, बदबू आती है और इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि उनकी की समस्या का समाधान किया जाए।
सादुल्लापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा है। लोगों ने रास्ते को कूड़ा घर बना दिया है और कुछ लोग इसमें आग भी लगा देते हैं। ऐसे में जहरीला धुआं चारों ओर फैल जाता है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए और कूड़े को उठाया जाए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























