
घी से भरे वाहन का रोका, जांच के लिए फैक्ट्री पहुंची टीम
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने रविवार की रात एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका जिसमें घी भरा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले से अवगत कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची जो वाहन चालक के साथ गढ़ में स्थित फैक्ट्री पहुंच गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
देहात पुलिस ने रविवार की रात देहात थाना के पास से हाईवे पर चेकिंग के दौरान घी से भरे एक वाहन को रोका जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। खाद्य निरीक्षक आरपी गंगवार मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच की और वाहन चालक से पूछताछ के आधार पर गढ़ में स्थित फैक्टरी पर पहुंचे जहां उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। बता दें कि फैक्ट्री में घी आदि बनाया जाता है। मामले की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























