
महंगाई भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का धरना
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): उपभोक्ता वस्तुओं के दामों में कमर तोड़ वृद्धि, पेपर लीक, बेरोजगारी में भ्रष्टाचार आदि के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को हापुड़ में सड़कों पर उतर आए और कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का विरोध जताया।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू गुर्जर तथा छात्र सभा सपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव सहित सैकड़ो सपा के कार्यकर्ता जिला दफ्तर से हापुड़ के जिला मुख्यालय कलेक्टेट पर एक जुलूस के रूप में पहुंचे। जुलूस को रोकने के प्रयास में सपा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच नोंकझोक तथा झड़पें हुई। सपाइयों ने पेट्रोलियम पदार्थ व बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेट पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया की पेट्रोल डीजल, गैस तथा बिजली दरों में वृद्धि से आई महंगाई ने उपभोक्ता की कमर तोड़ दी है। पेपर लीक कांड से बेरोजगार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार तथा बुलडोजर व फर्जी एनकाउंटर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। किसान की आय भी दोगुनी नहीं हुई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























