
धौलाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की
हापुड़,सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने लूट की एक घटना में वांछित चल रहे दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम में से ₹2000 बरामद किए है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धौलाना अनीता चौहान ने बताया कि धौलाना पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 मई 2026 की रात को निधावली से शौलाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर बने मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बदमाशो की घेराबंदी क ली और मौके से भागने का प्रयास कर रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम फजरू (उम्र करीब 40 वर्ष), पुत्र फकरू, निवासी: बड़ी मस्जिद के पास, ग्राम लालपुर, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ तथा इमरान (उम्र करीब 42 वर्ष), पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी: ग्राम कलछीना, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद बताए है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की निशानदेही और तलाशी के दौरान पुलिस एक तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,लूटे गए रुपयों में से ₹2000 नकद बरामद किए है। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।
फजरू के खिलाफ इससे पहले थाना पिलखुवा (हापुड़) में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
तथा इमरान के खिलाफ जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत 4 अलग-अलग संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनो बदमाशो को जेल भेज दिया है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























