
बाबूगढ़ः श्रद्धालुओं ने लिए मां शेरावाली का आशीर्वाद
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम अटूट में मां शेरावाली के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव में पिछले 21 वर्षों से लगातार कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष हवन-पूजन, भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज से 21 वर्ष पूर्व गांव के मंदिर में मां शेरावाली की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। तभी से यह धार्मिक परंपरा निरंतर चली आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता रानी की आराधना की। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























