
बाबूगढ़ः श्रद्धालुओं ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम बछलौता से 28 मई को श्रद्धालुओं का एक जत्था राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 28 श्रद्धालुओं की यह धार्मिक यात्रा आस्था और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुई।
यात्रा के दौरान 29 मई को श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज की पावन ज्योत उठाई और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी से ज्योत लेकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुए।
सोमवार, 1 जून को यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का गांव में स्वागत किया गया तथा धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव का उत्साह देखने को मिला।
यात्रा में सुरेंद्र चौधरी, गुरवीर, सतपाल सैनी, लोकेंद्र, राजवीर सैनी, राजेंद्र, राहुल प्रताप, राहुल देव, हिमांशु, आदिल सहित कुल 28 श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























