
घरेलू सामान ले जाने का विरोध करने पर मारपीट
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड कोतवाली क्षेत्र के माता मौहल्ला निवासी ज्योति गर्ग ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग रविवार को उनके घर में आ घुसे और जबरन सामान उठा कर ले गए। जब ज्योति गर्ग ने विरोध किया तो परिजनों के साथ मारपीट की गई। ज्योति गर्ग ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालाकिं प्रकरण न्यायालय में भी विचाराधीन है।
ज्योति ने आरोप लगाया कि मना करने के बाद भी कुछ लोग घर में घुसे और सामान उठाकर ले गए। घर में रखे चीजों को उठाकर ले जाने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























