
सन्तोष अग्रवाल क्रीड़ा भारती हापुड़ नगर के अध्यक्ष घोषित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में खेलों को नई दिशा देने और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, क्रीड़ा भारती नगर हापुड़ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने क्रीड़ा भारती नगर हापुड़ अध्यक्ष के लिए संतोष अग्रवाल की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, संतोष अग्रवाल को सर्वसम्मति से क्रीड़ा भारती नगर हापुड़ इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
इस अवसर पर जिला मंत्री व प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मनप्रीत खैरा ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा, “क्रीड़ा केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी अपनी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से जिले में खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और एक मजबूत खेल संस्कृति का निर्माण करेगी।
इस मोके पर जिला संरक्षक ब्रिजेश गर्ग, वंदना सिंघल, सुनीता स्वामी,नीलम गुप्ता, आशीष गर्ग,मनोज अग्रवाल, सुभाष सैनी, परवीन कुमार, अनिल स्वामी, अतुल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























