
👁 65 views Views
हरिपुर आवासीय योजना नए व पुराने दोनों हाईवे से जुड़ेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित हरिपुर आवासीय योजना को विकसित किया जा रहा है। इसके विस्तार के लिए रास्ता साफ हो गया है। अब यह योजना नए और पुराने दोनों हाईवे से लिंक होगी। इसका विस्तार पुराने हाईवे तक भी किया जाएगा। 45 हेक्टेयर में इस योजना को विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन को 70 करोड़ की डिमांड भेजी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























