
👁 9 views Views
जनपद हापुड़ में दो केंद्रों पर आयोजित होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो केंद्रों पर पॉलिटेक्निक की परीक्षा होगी। 2 जून से 9 जून तक होने वाली पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। तीन पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस और ATMS ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस को प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पाली में 85 से 100 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























