
पति पत्नी पर हमला करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के कटीरा जाफराबाद गांव में दीवार पर प्लास्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में दंपति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कटीरा जाफराबाद गांव में प्रेम सिंह अपनी दीवार पर प्लास्टर करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र, उसकी पत्नी सुधा और पुत्र लकी ने प्रेम सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रेम सिंह ने विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई सुषमा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पति-पत्नी घायल हो गए. प्रेम सिंह के सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























