
👁 14 views Views
पिलखुवा: 64 लाख के वाहन नगर पालिका के बेड़े में शामिल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद को 64 लाख रुपए के वाहन मिले हैं जिससे शहर में सफाई व्यवस्था से जुड़ी सेवा को और बेहतर किया जा सके। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने 64 लाख 17 हजार 500 की लागत से दो डंपर प्लेसर, 5 टाटा एस कूड़ा संग्रहण वाहनों को खरीदा है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























