
क्रीडा भारती 14 जून से लगाएगा सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ की प्रांत कार्यालय स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में जिला एवं नगर हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों की 13वॉ सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर कार्यक्रम की रूप रेखा के लिए मीटिंग जिला अध्यक्ष महिला मंडल वंदना सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ में सक्षम महिला- निर्भय महिला के अंतर्गत छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण 14 जून से 20 जून तक आयोजित करवाने जा रही है और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का समापन होगा। जिला अध्यक्ष महिला मंडल वंदना सिंघल ने कहा कि क्रीड़ा भारती की इस वर्ष की वार्षिक सदस्यता ऑनलाइन की जा रही है। वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये धनराशि क्रीड़ा भारती के बैंक खाता क्यूआर कोड के माध्यम से करें। बैठक में जिला संरक्षक ब्रिजेश गर्ग, जिला महिला मंत्री सुनीता स्वामी, मनप्रीत खैरा, जिला कोषाध्यक्ष महिला नीलम गुप्ता, आशीष गर्ग, सह मंत्री मनोज अग्रवाल, सुभाष सैनी, परवीन कुमार, अनिल स्वामी, अतुल अग्रवाल का सहयोग रहा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























