
मीठे शरबत का वितरण कर पुण्य कमाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत बाबूगढ़ निवासी बृजेश कुमार ने कमेटी के सदस्यों के सहयोग से दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र में मीठे पानी के वितरण का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में हजारों लोगों को ठंडा एवं मीठा पानी पिलाया गया।
पानी वितरण कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और जरूरतमंद लोगों ने राहत महसूस की तथा इस नेक पहल की सराहना की। लोगों ने बृजेश कुमार एवं सहयोगी कमेटी के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बृजेश कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मदद से यह सेवा अभियान चलाया गया इस मौके पर बृजेश कुमार सुनील, दीपक, कृष्णा, निक्की, रिपु , सुभाष, दिनेश रामबाबू आदि मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























