
👁 10 views Views
थार पर स्टंट बाज की गाड़ी का 12 हजार रूपए का चालान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में एक थार कार की साइड पर लटकर युवक द्वारा स्टंटबाजी व हुड़दंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 12,000/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील की है कि सभी यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























