
चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही जीएसटी अधिकारियों के प्राइवेट कर्मी दफ्तर से फुर्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेवती कुंज में स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में तैनात प्राइवेट कर्मी कार्रवाई के ड़र से कार्यालय छोड़कर शुक्रवार को भाग खड़े हुए। शहर में प्राइवेट कर्मियों की तैनाती को लेकर हुई चर्चा के बाद माहौल गर्म हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने अपने-अपने निजी कर्मियों को कार्यालय से भगाया। कुछ प्राइवेट कर्मी ने तो अपने फोन तक बंद कर दिए। इनमें से एक हापुड़ के अर्जुन नगर में भी रहता है। EHAPUR NEWS जल्द ही प्राइवेट कर्मियों से जुड़ी सूची जारी करेगा।
स्टेट जीएसटी के कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारियों ने अपने-अपने निजी कर्मी रखे हुए हैं जो जीएसटी धारकों को नोटिस भेजते हैं और उनसे रिश्वत ऐंठ कर स्वयं ही नोटिस का जवाब दाखिल करते हैं। अधिकारियों की शह पर यह धंधा बढ़ता जा रहा है।आपको बता दें कि अधिकांश अधिकारी ऐसे हैं जो बाहर से आते जाते हैं। ऐसे में यह प्राइवेट कर्मी सुबह दफ्तर पर पहुंच कर खुद को “साहब”समझकर लोगों को फोन खटकाने शुरू कर देते हैं और नोटिस जारी कर डर दिखाकर उनसे रुपए वसूलते हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























