
👁 31 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को आयोजित हुई जिसमें क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें यातायात प्रभारी नरेश चौधरी भी उपस्थित रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से ज़िला महामंत्री दीपक बंसल , ज़िला संगठन मंत्री अशोक शर्मा,अमन चुग,आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























