
पिलखुवा: युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित ग्राम खेड़ा में ग्राम निवासी दौलत पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके गांव के ही कुनाल व तनिष्क को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा पुरानी किसी बात को लेकर चाकू मारकर युवक को घायल किया गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है तथा थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चाकू व स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
मामला शनिवार की सुबह का है जब कुनाल और तनिष्क स्कूटी पर सवार होकर गांव खेड़ा पहुंचे और उन्होंने दौलत पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद बीच बचाव करने आए दौलत का भाई भी इस दौरान चोटिल हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल दौलत को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे स्कूटी और चाकू भी बरामद हुआ है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























